सहसपुर में दबंगई का वीडियो वायरल, युवकों पर कार चढ़ाने की कोशिश

सहसपुर में दबंगई का वीडियो वायरल, युवकों पर कार चढ़ाने की कोशिश

स्थान : विकासनगर
ब्यरो रिपोर्ट

विकासनगर के सहसपुर क्षेत्र से दबंगई की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक दबंग ने युवकों के साथ मारपीट की और फिर उन्हें कार से कुचलने की कोशिश की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

मामला सहसपुर थाना क्षेत्र की धर्मावाला पुलिस चौकी के पास बल्लूपुर–पांवटा साहिब नेशनल हाईवे का है।

जानकारी के अनुसार, एक पूर्व बीडीसी सदस्य ने एक बच्चे को पीटा। इस दौरान मौके पर मौजूद युवकों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की।

युवकों द्वारा हस्तक्षेप करने पर आरोपी और उसके साथी उन पर टूट पड़े और मारपीट शुरू कर दी।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि मारपीट के बाद दबंग कार को हथियार बना लेते हैं और लोगों की तरफ तेज़ी से बढ़ाते हैं। एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए भी दिखाया गया है।

पुलिस चौकी के पास हुई इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।