
स्थान : लक्सर
ब्यरो रिपोर्ट

लक्सर क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ईद की नमाज के दौरान जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


पकड़े गए आरोपी की पहचान आस मोहम्मद के रूप में हुई है, जो घटना के बाद फरार होने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं, जो घटना में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद क्षेत्र से बाहर भागने की फिराक में था, लेकिन समय रहते पुलिस को इसकी भनक लग गई।
मुखबिर की सटीक सूचना और पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी को दबोच लिया गया, जिससे बड़ी घटना टल गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों और संभावित अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाया जा सके।

इस मामले में लक्सर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

