
स्थान : देहरादून
ब्यरो रिपोर्ट

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर देहरादून में भव्य आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 23 मार्च को परेड मैदान में आयोजित होगा।


इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और विभिन्न विभागों ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। अधिकारी लगातार मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

परेड मैदान देहरादून में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए मंच, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाएं अंतिम चरण में हैं।


वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। कार्यक्रम स्थल के आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
दून पुलिस द्वारा ट्रैफिक प्लान भी जारी कर दिया गया है, जिसके तहत शहर के विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
ट्रैफिक प्लान के अनुसार राजपुर रोड, चकराता रोड, विकासनगर, रायपुर रोड, आईएसबीटी और डोईवाला की ओर से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, ताकि जाम की स्थिति न बने।


इस दौरान परेड मैदान के चारों ओर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा और हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोड शो के जरिए अपनी सरकार की चार साल की उपलब्धियों को जनता के सामने प्रस्तुत करते हुए भी नजर आएंगे।

