कालाढूंगी में सघन चेकिंग, नैनीताल मार्ग पर दोपहिया वाहनों पर रोक

कालाढूंगी में सघन चेकिंग, नैनीताल मार्ग पर दोपहिया वाहनों पर रोक

स्थान : कालाढूंगी
ब्यरो रिपोर्ट

कालाढूंगी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खासतौर पर नैनीताल तिराहे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां से नैनीताल जाने वाले मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

लंबे वीकेंड के चलते नैनीताल में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कालाढूंगी से नैनीताल जाने वाले दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।

पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की जांच की जा रही है और यातायात को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है, ताकि जाम की स्थिति न बने।

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडेय ने बताया कि नैनीताल में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि लंबे वीकेंड के चलते कैची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है, जिससे ट्रैफिक का दबाव और बढ़ गया है।

इसी कारण एहतियातन दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को बेहतर तरीके से संभाला जा सके।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सहयोग करें, जिससे सभी के लिए यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।