भाजपा ने कराया कन्या पूजन

रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर

बाजपुर में भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की 100 कन्याओं का पूजन किया गया। बता दे कि प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत कन्या पूजन कार्यक्रम किया जा रहा है।

इसी के चलते बाजपुर के रामलीला भवन में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विशाल कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुमाऊं सोशल मीडिया की सह प्रभारी रश्मि रस्तोगी ने मां दुर्गा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर दिया।

जिसके उपरांत भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की 100 कन्याओं का पूजन किया जिसके उपरांत उन्हें प्रसाद वितरित किया गया।

रश्मि रस्तोगी – कुमाऊँ सोशल मीडिया प्रभारी, भाजपा

इस दौरान कुमाऊँ सोशल मीडिया की सह प्रभारी रश्मि रस्तोगी ने बताया कि 9 दिन सभी लोग कन्याओं का पूजन करते हैं लेकिन हमें 365 दिन कन्याओं का सम्मान और पूजन करना चाहिए जिसके लिए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।