
लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- सचीन गुप्ता




आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कोतवाली परिसर में संभ्रान्त नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की।


इस दौरान उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने सभी से त्योहारों को प्रेम भाईचारा व सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील करते हुए कहा कि आगामी पर्व दीपावली, धनतेरस, बारावफात व बाल्मीकि जयंती आदि त्यौहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई है ।


बैठक में उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने शान्तिपूर्ण तरीके से पर्वो को मनाने की अपील करते हुए कहा कि अगर कोई माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा


तो उसके खिलाफ कर्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन काफी चौकन्ना है हर छोटी बड़ी घटनाओं पर प्रशासन की पैनी नजर है
इसके अलावा उन्होंने मूर्ति रखने वाले विभिन्न कमेटी के पदाधिकारियों सहित अन्य आयोजनकर्ताओं से आग्रह किया कि सभी अनुमति लेकर ही नगर में जूलूस निकाले और कोरोना गाइड लाईन का विशेष रूप से पालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की उन्होंने सभी लोगों से त्यौहारों को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की ।

इस मौके पर लोगों द्वारा बिजली, पानी, सफाई की भी समस्या उठाई गई जिस पर कार्रवाई के आदेश दिए गये ।



