
रिपोर्ट- सचीन गुप्ता
स्थान- हल्द्वानी




हल्द्वानी शहर में पेयजल व्यवस्था ठप हो गयी है, पेयजल संस्थान के संविदा कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये हैं,


अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे सविदा कर्मचारियों ने पेयजल व्यवस्था ठप कर दी है,


जिससे हल्द्वानी औऱ आसपास के इलाक़ो में पेयजल संकट गहरा गया है, वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पेयजल संस्थान ने टैंकरों की व्यवस्था की है,


शहर के कई इलाकों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, सविदा कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में साफ कहा है की यदि उनकी मांगों पर गौर नही किया गया तो वे अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए किसी भी हद तक जाने से गुरेज नही करेंगे,
सविदा कर्मी ठेकेदारी श्रमिकों को उपनल के माध्यम से समायोजित करने, समान कार्य समान वेतन लागू करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं

, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के मुताबिक अनिश्चितकालीन हड़ताल को देखते हुए अधिक से अधिक टैंकरों की व्यवस्था की गई है।



