पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई

रिपोर्टर पंकज सक्सेना

हल्द्वानी

दिनांक 9/10/2021 को डॉ अनामिका निवासी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी द्वारा सूचना दी गई कि नानक स्वीट हाउस के पास से अज्ञात चोरों द्वारा उनके स्कूटी पर रखें बैग को चोरी कर लिया गया जिसमें उनका लैपटॉप मोबाइल व अन्य सामान था । जिस आधार पर थाना हल्द्वानी पर मुकदमा एफ आई आर नंबर 548/21 धारा 379 भादवी पंजीकृत किया गया एवं घटना के खुलासे हेतु उपनिरीक्षक संजय बृजवाल उपनिरीक्षक रविंद्र राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

उक्त चोरी की घटना के खुलासे हेतु नियुक्त पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास के लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया । घटना में शामिल अभियुक्तों को पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे एवं मुखबिर की सहायता से चिन्हित करते हुए आज दिनांक 15/10/2021 को चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त 1- अमर सिंह वर्मा निवासी दमुआढुंगा थाना काठगोदाम 2- वीर सिंह निवासी दमुआढुंगा थाना काठगोदाम को घटना में चोरी किए गए लैपटॉप, मोबाइल फोन व घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग में लाई गई साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया