चारखेत में नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत, देश-विदेश के लेखक और रचनाकार हुए शामिल

चारखेत में नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत, देश-विदेश के लेखक और रचनाकार हुए शामिल

स्थान : नैनीताल
ब्यरो रिपोर्ट

चारखेत स्थित माउंटेन मैजिक में नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर कुमाऊं आयुक्त और सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत तथा साहित्यकार प्रो. पुष्पेश पंत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

फेस्टिवल 15 मार्च तक चलेगा और इसमें देश-विदेश के लेखकों, रचनाकारों और विचारकों ने प्रतिभाग किया है। उद्घाटन अवसर पर सभी अतिथियों ने साहित्य और संस्कृति के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और चारखेत जैसे पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं के लिए लेखन, विचार और साहित्य के क्षेत्र में सीखने और प्रेरणा पाने का अवसर भी प्रदान करेगा।

साहित्यकार प्रो. पुष्पेश पंत ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस तरह के फेस्टिवल न केवल साहित्यिक संवाद को प्रोत्साहित करते हैं बल्कि नई पीढ़ी को रचनात्मक दिशा भी देते हैं।

इस अवसर पर प्रसिद्ध लेखक और फिल्मकार इंद्रजीत पंत ने राजुला मालूशाही फिल्म पर अपने विचार व्यक्त किए और फिल्म के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में देश-विदेश से आए लेखक, साहित्यकार, विचारक और फिल्मकार उपस्थित रहे, जिन्होंने सांस्कृतिक और साहित्यिक विविधता को प्रदर्शित किया।

फेस्टिवल का उद्देश्य न केवल साहित्यिक विमर्श को बढ़ावा देना है, बल्कि स्थानीय युवाओं और प्रतिभागियों को साहित्य, विचार और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना भी है। इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों उत्साहित हैं।