
स्थान – नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जनपद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत फरार वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है।


इस अभियान के तहत एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रही।

दिनांक 09.03.2026 को अभियान के दौरान पुलिस ने वारंटी सुरेंद्र सिंह, पुत्र तारा सिंह, निवासी मझेड़ा मुक्तेश्वर को गिरफ्तार किया।

सुरेंद्र सिंह पर फौजदारी वाद संख्या 136/19 के तहत धारा 279/338 IPC में मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और फरार अपराधियों को गिरफ्तार करना है।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी वारंटियों को कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इससे अपराध पर नियंत्रण और जन सुरक्षा में सुधार होगा। पुलिस ने जनता से भी सहयोग करने और किसी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना देने का आग्रह किया है।

