ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026: पहली मेरिट लिस्ट इस सप्ताह जारी होने की संभावना

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026: पहली मेरिट लिस्ट इस सप्ताह जारी होने की संभावना

ब्यूरो रिपोर्ट

भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी को समाप्त हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवारों को पहली मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार, आवेदन समाप्त होने के लगभग 20 दिनों के भीतर मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाती है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि GDS भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट इसी सप्ताह जारी की जा सकती है।

28,636 पदों पर होगी भर्ती

भारतीय डाक विभाग द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 28,636 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है—

  • जनरल कैटेगरी: 12,696 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 2,719 पद
  • ओबीसी: 5,694 पद
  • एससी: 3,942 पद
  • एसटी: 2,716 पद
  • पीडब्ल्यू-ए: 260 पद
  • पीडब्ल्यू-बी: 271 पद
  • पीडब्ल्यू-सी: 257 पद
  • पीडब्ल्यू-डीई: 81 पद

यहां से डाउनलोड कर सकेंगे मेरिट लिस्ट

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 की मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के नाम और पंजीकरण नंबर शामिल होंगे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Candidate Corner सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद “India Post GDS Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट खुल जाएगी।
  5. उम्मीदवार इसमें अपना नाम या पंजीकरण नंबर चेक कर सकते हैं।
  6. भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट का प्रिंट आउट भी निकाल लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मेरिट लिस्ट से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि परिणाम किसी भी समय जारी किया जा सकता है।