
रिपोर्टर पंकज सक्सेना

फील्ड हल्द्वानी




हल्द्वानी में आज उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार गोदाम के सर्किट हाउस में लघु उद्योग विकास खंड अधिकारियों की समीक्षा बैठक में इस बैठक में लघु उद्योग से संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे वहीं सभी को निर्देशित किया गया है


कि वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की योजनाओं को तत्काल ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लागू करें वही गणेश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा स्वरोजगार योजना का टारगेट है उससे हम आगे चल रहे हैं


और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत कैबिनेट में एक प्रस्ताव पास हुआ है जिसमें 20 ग्रामीण क्षेत्र क्षेत्रों में सरकार के द्वारा 50000 तक का लोन युवक युवतियों को दिया जाएगा

जिसमें 20000 की सब सिटी रहेगी और प्रथम चरण में लगभग 5000 लोगों को यह लोन दिया जाएगा जिसके लिए सभी ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया

वह कैंप लगाकर लोगों को इसके लिए जागरूक करें वह गणेश जोशी ने कहा कि जिस प्रकार के उत्तराखंड के अंदर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को रोजगार और ऋण उपलब्ध कराने का काम भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है

जिसके लिए सभी बैंक के अधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा बैठक सरकार के अधिकारियों के द्वारा ली जा रही है ताकि उत्तराखंड के अंदर सभी को रोजगार और ऋण मिल सके


