सुबह 8:30 से ही खुल जाती हैं शराब की दुकानें

रिपोर्टर पंकज सक्सेना

फील्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी में आबकारी विभाग की टाइमिंग शराब की दुकानों पर 10:00 बजे से रात्रि के 11:00 बजे तक का है लेकिन हल्द्वानी की तिकोनिया शराब की दुकान सुबह 8:30 बजे से खोल दी जाती है जबकि आबकारी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

आबकारी निरीक्षक को अवगत कराया गया कि शराब की दुकान सुबह 8:30 बजे से खोली जाती हैं लेकिन आबकारी निरीक्षक के द्वारा फोन पर दुकान स्वामी से बात की गई तो उसके बाद दुकान को बंद कर दी गई लेकिन सबसे बड़ी बात है किसके कहने पर सुबह 8:00 बजे से ही शराब की दुकानें खोली जाती है

जबकि 10 से रात्रि के 11:00 बजे तक शराब की दुकान खोलने का नियम है तो कहीं ना कहीं इसमें मिलीभगत की बू आती है अब देखना होगा कि आबकारी विभाग किस प्रकार से दुकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई करता है तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सुबह 9:15 पर शराब की दुकान का शटर पूरी तरह से खुला हुआ है और एक ग्राहक शराब भी ले तो वह दिखाई दे रहा है