सुगम यातायात सुव्यवस्था अभियान

रिपोर्टर पंकज

हल्द्वानी

हरीश वर्मा पुलिस अधीक्षक अपराध / यातायात नैनीताल महोदय के द्वारा आज दिनांक 13-10-2021 को सुगम यातायात सुव्यवस्था अभियान के तहत के तहत मुखानी चौराहे से लेकर पीली कोठी तिराहा तक सड़क किनारे लगे सभी ठेले व अव्यवस्थित तरीके से लगे वाहनों को तत्काल हटाया गया।

यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक यातायात, प्रभारी सीपीयू, हल्द्वानी को निर्देशित किया गया दौराने

अभियान के यातायात, सीपीयू, हल्द्वानी, थाना मुखानी पुलिस बल के द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था लगातार बनाये जाने के साथ वाहन चालकों एवं जनता को जागरूक भी किया जा रहा है।