श्री राम सेवक सभा के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन ।

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।

स्थान । नैनीताल।

नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास आजकल मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान की रामलीलाओं का मंचन जारी है।

इसी क्रम में मल्लीताल नैनीताल श्री राम सेवक सभा जिसको पूरे 100 वर्ष हो गये हैं ।

आज वही की रामलीला मंचन के दृश्य दिखाये जा रहे है।

जिसमें सूर्पनखा अपने कलाकारी से राम , लक्ष्मण को अपनी ओर मोहित करते हुए आकर्षित करने का प्रयास करती है।
पर भगवान के आगे किसी की नही चली।
तब राम जी का इशारा करते ही लक्ष्मण ने सूर्पनखा की नाक काट डाली।
वही राम सुग्रीव मित्रत्रा व खर दूषण के भी दृश्य दिखाए जा रहे हैं।

यहाँ बता दे श्री राम सेवक सभा मे महिलाओं व पुरुषों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है ।
सभी पात्रों के मंचन की जनता द्वारा क़ाबिले तारीफ की जा रही है।
हम लोगों को भी अपने जीवन मे अच्छी शिक्षा को ग्रहण करना चाहिए ।


जिस प्रकार से भगवान श्री राम ने मर्यादा में रखकर सबका मार्गदर्शन किया।
कभी अपने मार्ग से नहीं भटके।