
स्थान : खटीमा ऊधम सिंह नगर

रिपोर्टर : अशोक सरकार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन धर्मशाला स्थित रामलीला मैदान में आयोजित ‘होली मिलन समारोह’ में भाग लिया।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पारंपरिक कुमाऊँनी, शास्त्रीय और थारू होली गायन में स्थानीय लोगों के साथ शामिल हुए और होली गीतों पर नृत्य करते नजर आए। इस दौरान फूलों की होली भी खेली गई।

जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “खटीमा मेरा घर है और यहां के निवासी मेरा परिवार हैं।”

उन्होंने होली को सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं को प्रदेश की पहचान बताया।


मुख्यमंत्री ने खटीमा को ‘मिनी इंडिया’ और सर्वधर्म समभाव का प्रतीक बताते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

समारोह में कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

