
स्थान – हरिद्वार
संवाददाता – धर्मराज

हरिद्वार – बिजली के स्मार्ट मीटर और अतिरिक्त सरचार्ज के विरोध में कांग्रेस हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में जन जागरूकता रैली का आयोजन कर रही है। यह रैली शनिवार को नूरपुर-पंजनहेड़ी से शुरू होगी।


विधायक अनुपम रावत ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता के साथ-साथ स्थानीय लोग भी हिस्सा लेंगे।

अनुपम रावत ने कहा कि रैली का उद्देश्य जनता को स्मार्ट मीटर और सरचार्ज के मुद्दों पर जागरूक करना और उनके हितों की रक्षा करना है।

रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनता के साथ संवाद किया जाएगा और उनके सवालों का समाधान किया जाएगा।


