खटीमा में भव्य होली मिलन कार्यक्रम, महिलाओं ने बिखेरे रंग

खटीमा में भव्य होली मिलन कार्यक्रम, महिलाओं ने बिखेरे रंग

स्थान : खटीमा
ब्यूरो रिपोर्ट

रंगों का पावन पर्व होली नजदीक आते ही देवभूमि में उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में खटीमा स्थित Hotel Parchwood में भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी खटीमा विधायक भुवन कापड़ी की धर्मपत्नी कविता कापड़ी ने की।

कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन स्थल पर पारंपरिक स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे पूरा माहौल रंग और उमंग से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही होली गायन मंडलियां, जिन्होंने पारंपरिक कुमाऊंनी होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। ढोल-दमाऊ की थाप और लोकगीतों की मधुर धुनों पर महिलाएं झूम उठीं। पूरा परिसर उत्सव के रंगों में डूबा दिखाई दिया।

इस अवसर पर कविता कापड़ी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए होली को प्रेम, भाईचारे और एकता का पर्व बताया। उन्होंने सभी से सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की।

कार्यक्रम में उमड़े उत्साह ने साफ कर दिया कि खटीमा में इस बार होली का रंग पहले से ही चढ़ने लगा है और महिलाएं इस पर्व को लेकर खासा उत्साहित हैं।