बनभूलपुरा में 46 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बनभूलपुरा में 46 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

स्थान – हल्द्वानी

ब्यूरो रिपोट

नैनीताल। एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 46 नशीले इंजेक्शन के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों को व्यापक चेकिंग अभियान चलाने और तस्करों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 25 फरवरी 2026 को बनभूलपुरा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने रईश उर्फ बब्लू (35 वर्ष) निवासी गफूर बस्ती, वार्ड नंबर 24, थाना बनभूलपुरा को 32 नशीले इंजेक्शन (ब्यूप्रेनोर्फिन व एविल फेनिरामाइन मेलिएट) के साथ गिरफ्तार किया। वहीं समीर पाशा (25 वर्ष) निवासी जवाहर नगर, वार्ड नंबर 15, थाना बनभूलपुरा को 14 नशीले इंजेक्शन के साथ दबोचा गया।

दोनों अभियुक्तों के पास से कुल 46 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। इस संबंध में कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 33/26, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।