
ब्यूरो रिपोर्ट

इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, GDS 1st मेरिट लिस्ट इस महीने के अंत तक या मार्च के पहले सप्ताह में ऑनलाइन जारी की जा सकती है। मेरिट लिस्ट इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर उपलब्ध करवाई जाएगी। ध्यान रहे कि किसी भी अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी।


बिना परीक्षा और इंटरव्यू के होगा चयन
इंडिया पोस्ट ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण डाक सेवक पदों पर चयन बिना किसी परीक्षा या इंटरव्यू के योग्यता के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा। लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को केवल दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा आकर्षक वेतन
दस्तावेज़ सत्यापन के बाद नियुक्त किए जाने वाले उम्मीदवारों को पद अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा।

- BPM पद: 12,000 से 29,380 रुपये प्रतिमाह
- ABPM / Dak Sevak पद: 10,000 से 24,470 रुपये प्रतिमाह
मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?
GDS 1st मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी निम्न स्टेप्स फॉलो कर आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

- ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर Candidate’s Corner में जाएं और ऑनलाइन इंगेजमेंट के लिंक पर क्लिक करें।
- अपने राज्य को चुनें और मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर ओपन होगी, जिसमें आपकी डिटेल्स (पोस्ट नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, डिवीजन आदि) दर्ज होंगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।


