
स्थान – हरिद्वार

ब्यूरो रिपोट

हरिद्वार की तुलसी चौक इलाके में एक सन्नाटे भरी रात अचानक सनसनी में बदल गई। फुटपाथ पर सो रहे परिवार के बीच से दो साल की मासूम रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई। अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात शख्स ने बच्ची को उठाकर ले लिया। जैसे ही परिजनों की नींद खुली, चीख-पुकार से माहौल अफरा-तफरी का बन गया।


सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया और पूरे शहर में नाकेबंदी जैसी स्थिति बन गई। एसएसपी नवनीत सिंह की निगरानी में सिटी कोतवाली, एएचटीयू और सीआईयू की टीमें रातभर गश्त करती रहीं और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।


पुलिस के दबाव में अपहरणकर्ता बच्ची को ऋषिकुल चौक के पास छोड़कर फरार हो गया, जहां से मासूम को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्ची तो सुरक्षित है, लेकिन अब सवाल यह है कि इतने भीड़भाड़ वाले शहर में यह वारदात किसने और क्यों अंजाम दी।


