
स्थान – सितारगंज

ब्यूरो रिपोट

पुलिस ने नवनियुक्त एसएसपी अजय गणपति के निर्देश अनुसार कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में सितारगंज के जंगलों में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई की।गुरु नानक नगरी गौठा जंगलों में चल रही लगभग आधा दर्जन कच्ची शराब भटियाओं और शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए गए।इस दौरान करीब 5000 लीटर लहन को जब्त कर नष्ट किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया


कि अब कच्ची और अवैध शराब बनाने वालों की कोई खैर नहीं होगी।यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।चेकिंग अभियान में राकेश सिंह रोंकली, एसआई ललित चौधरी और कांस्टेबल किरण मेहता, तरुण चौधरी, अशोक बोरा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


पुलिस ने ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की है।इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने और शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है।


