
स्थान : हल्द्वानी

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने आज हल्द्वानी नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर वार्ड संख्या–4 में अनियोजित एवं अव्यवस्थित स्पीड ब्रेकरों और कूड़ेदान से फैल रही गंदगी के मुद्दों पर चिंता व्यक्त की।

ज्ञापन में यूकेडी ने बताया कि अव्यवस्थित स्पीड ब्रेकरों के कारण क्षेत्र में दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही है। इसलिए उन्होंने नगर प्रशासन से अनुरोध किया है कि उचित मानकों के अनुसार स्पीड ब्रेकरों का निर्माण और सुधार किया जाए।


इसके अतिरिक्त, वार्ड के मुख्य स्थान पर रखे गए कूड़ेदान से फैल रही दुर्गंध और गंदगी के कारण स्थानीय निवासियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यूकेडी ने नगर आयुक्त से कूड़ेदान को तत्काल हटाकर उचित स्थान पर स्थापित करने की मांग भी की।

ज्ञापन सौंपने वालों में हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष श्री हरिश जोशी, नगर उपाध्यक्ष श्री जसविंदर पाल सिंह, और नगर कोषाध्यक्ष श्री हरिश पांडे प्रमुख रूप से मौजूद रहे। यूकेडी ने नगर आयुक्त से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कार्रवाई की अपील की।


