
टी-20 वर्ल्डकप के 37वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराकर ग्रुप-सी में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए।

टीम की जीत में सबसे अहम योगदान शाई होप का रहा, जिन्होंने 46 बॉल पर 75 रन की शानदार पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा रोस्टन चेज और शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 24-24 रन बनाए।


जवाब में खेलते हुए इटली की टीम 18 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। इटली के लिए बेन मैनेंटी ने 26 और जेजे स्मट्स ने 24 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे सके।

वेस्टइंडीज की गेंदबाजी में शमार जोसेफ ने 4, मैथ्यू फोर्ड ने 3 और गुडाकेश मोती ने 2 विकेट लिए। अकील हुसैन को भी 1 सफलता मिली। इटली की ओर से क्रिशन कलुगमागे और बेन मैनेंटी ने 2-2 विकेट लिए।


इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने ग्रुप-सी में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और क्वालीफिकेशन की दौड़ में एक और कदम बढ़ा लिया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
इटली: हैरी मैनेंटी (कप्तान), जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीड (विकेट कीपर), क्रिशन कलुगमागे, थॉमस ड्राका, अली हसन।

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।


