
स्थान : हरिद्वार

ब्यूरो रिपोर्ट

रोशनाबाद स्थित न्यायालय परिसर में ई-मेल के जरिए बम धमकी मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमकी में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में आरडीएक्स-आईईडी लगाए गए हैं और विस्फोट के लिए निश्चित समय का भी जिक्र किया गया है।


सूचना मिलते ही पुलिस, खुफिया एजेंसियां और बम निरोधक दस्ते (बीसीडी) मौके पर पहुंच गए। कोर्ट परिसर को पूरी तरह खाली कराया गया और सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।

सुरक्षा बलों ने कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए प्रत्येक कोने की जांच जारी है।


साइबर सेल ने धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। ई-मेल भेजने वाले की लोकेशन और नेटवर्क ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत देने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर हैं।


