आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी भी असमंजस में अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की सलाह जरूर लें, इससे बेहतर नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक निखार आएगा।
नेगेटिव- खर्चों की अधिकता बनी रहेगी और फिलहाल उन पर पूरी कटौती कर पाना मुश्किल रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी न दें, वरना धोखा मिल सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखें और समय नष्ट न करें।

व्यवसाय- व्यवसाय के लिए लोन लेने का विचार है, तो एक बार फिर पूरी चर्चा करके ही फैसला लें। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट की समय सीमा को लेकर तनाव रह सकता है, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन लाभ देगा।
लव- परिवार के आपसी सहयोग और तालमेल से घर का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन ब्लड प्रेशर आदि की जांच समय पर कराते रहें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या से राहत पाने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा और मन को सुकून मिलेगा। कुछ परेशानियां आने पर भी आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको आगे बढ़ाती रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर अच्छा फोकस रखेंगे।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप से दूर रहें, वरना मान हानि हो सकती है। फिलहाल किसी नए काम की शुरुआत न करें। किसी नजदीकी संबंधी के निजी जीवन की परेशानी आपको चिंतित कर सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय की वर्तमान कार्यप्रणाली में अभी बड़ा बदलाव न करें। मार्केटिंग और पेमेंट कलेक्शन के लिए समय अनुकूल है। लापरवाही के कारण कोई डील रद्द भी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों पर कार्यभार बढ़ेगा।
लव- मित्रों और संबंधियों के साथ गेट टुगेदर व मनोरंजन में सुखद समय बीतेगा। लव पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- मौसम के विपरीत खानपान से पेट संबंधी समस्या हो सकती है। खानपान की आदतों में सुधार जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन विशेष रूप से फलदायक रहेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। मोबाइल या ईमेल से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, उसे नजरअंदाज न करें। मनोरंजक गतिविधियों में भी सुखद समय बीतेगा।
नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य न खोएं, विनम्रता से बात करने पर विवाद आसानी से सुलझेंगे। पारिवारिक संबंधों में बाहरी हस्तक्षेप से खटास आ सकती है, इसलिए विवेक से काम लें। बच्चों के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी। नए काम की योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ी डील में जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा लोग कार्यप्रणाली बेहतर बनाएंगे तो अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा।
लव- परिवार की नाराजगी को समय रहते दूर करें। छोटा उपहार या अपनापन संबंधों में गर्माहट लाएगा। अपनी परेशानी जीवनसाथी से साझा करने पर समाधान मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन महिलाओं को इंफेक्शन संबंधी समस्या से दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। समय पर इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। घर में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव आने की संभावना है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी।
नेगेटिव- अपने स्वभाव का अवलोकन करें। गुस्सा और अहम परिस्थितियां बिगाड़ सकते हैं। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें, नहीं तो लक्ष्य से भटक सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में जल्दबाजी में फैसला न लें, अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती हैं। हल्की लापरवाही से कार्यस्थल की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, इसलिए उपस्थिति और निगरानी जरूरी रखें। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
लव- पति पत्नी के बीच अच्छा सामंजस्य रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन और मौजमस्ती में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- दिनचर्या व्यवस्थित रखें। सिरदर्द या पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। गैस बढ़ाने वाली चीजों से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन शाम तक अधिकांश काम व्यवस्थित हो जाएंगे। इससे आप हल्का और तनावमुक्त महसूस करेंगे। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और नया सीखने का अवसर भी मिलेगा।
नेगेटिव- प्रतिकूल स्थिति आने पर मन को स्थिर रखें। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखने के लिए प्रयास करना होगा। संतान की किसी गतिविधि से चिंता बढ़ सकती है।

व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में सावधानी से काम लेकर नुकसान टाला जा सकता है। निवेश से जुड़े फैसलों में जरूरत हो तो समय पर निर्णय लें। नई उपलब्धियां सामने आएं तो अधिक देर तक दुविधा में न रहें। ऑफिस में आपकी कार्यशैली से उच्च अधिकारियों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
लव- पति पत्नी के बीच हल्का मनमुटाव हो सकता है, इसे बढ़ने न दें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय न गंवाएं।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम में लापरवाही से खांसी जुकाम बढ़ सकता है। संतुलित खानपान और नियमित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन बेहतर बनाने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी होगी, लेकिन परिणाम भी अच्छे मिलेंगे। बातचीत और निर्णय में दिल की बजाय दिमाग का संतुलित उपयोग लाभ देगा। पुराना उधार समय पर मांगने पर वापस मिल सकता है।
नेगेटिव- विवादित मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। राजकीय मामलों में विशेष सावधानी रखें। युवाओं को चुनौतियों के बाद सफलता मिलेगी, इसलिए संयम और विवेक बनाए रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, पर महत्वपूर्ण निर्णय से पहले अनुभवी सलाह लें। आज कोई अटका हुआ मकसद भी हल हो सकता है। लेनदेन के मामले में किसी के बहकावे में न आएं। ऑफिस की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- दांपत्य संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखें। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों की ओर बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय थोड़ा संवेदनशील है। तनाव, अवसाद और मौसमी बीमारी से बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही प्रतिकूल परिस्थितियों में अब सुधार आएगा। परिवार के साथ समय और संवाद से किसी खास मुद्दे का हल निकलेगा। भाइयों और रिश्तेदारों के बीच चल रहा विवाद मध्यस्थता से सुलझ सकता है।
नेगेटिव- कानूनी उलझन में फंसने की आशंका है, इसलिए नियमों का पालन करें। ट्रैफिक नियम तोड़ना नुकसानदायक रहेगा। बड़ा निवेश करने से पहले पूरी जांच करें। फिलहाल नया बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में उतार चढ़ाव रहेंगे, लेकिन सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से स्थिति संभल जाएगी। किसी योजना को लागू करने से पहले पूरी जानकारी लें। सरकारी नौकरी में उच्च अधिकारियों का दबाव रह सकता है।
लव- घर में सुखद और व्यवस्थित माहौल रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गले की समस्या को हल्के में न लें। समय पर उचित इलाज कराएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय अनुकूल है। लंबे समय से चली आ रही चिंता में राहत मिलेगी और आप अपने निजी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। संपत्ति संबंधी विवाद में घर के वरिष्ठ सदस्य की सलाह समाधान दे सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव- गैर कानूनी कामों में रुचि न लें। अपनी उपलब्धियों का जरूरत से ज्यादा प्रचार न करें, वरना ईर्ष्या के कारण नुकसान हो सकता है। गुस्सा और ईगो पर नियंत्रण रखेंगे तो सही निर्णय ले पाएंगे।

व्यवसाय- कारोबार में चुनौतियां बनी रहेंगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी रहेगा। आज नई योजना को तुरंत लागू न करें। बढ़ती प्रतिस्पर्धा में ज्यादा मेहनत और निरंतरता जरूरी होगी। युवाओं को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपकी चिंताएं कम करेगा। आपसी संबंध मधुर बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- पुराना रोग फिर उभर सकता है। लापरवाही न करें और नियमित दवाइयां लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कई उपलब्धियां सामने आएंगी। अपने आत्मविश्वास का सही उपयोग करें, सफलता के योग मजबूत हैं। मनपसंद गतिविधियों में निवेश से प्रसन्नता रहेगी। पड़ोसियों से मतभेद दूर होंगे। आपका सकारात्मक स्वभाव दूसरों को भी प्रेरित करेगा।
नेगेटिव- धन आगमन के साथ खर्च भी बढ़ेंगे। कोर्ट केस से जुड़ा कोई मामला हो तो आज स्थगित रखना बेहतर रहेगा। कुछ लोग ईर्ष्या से परिवार में गलतफहमी पैदा कर सकते हैं, इसलिए सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में धोखेबाज लोगों से सावधान रहें। नियम और प्रक्रिया के अनुसार काम करेंगे तो स्थिति मजबूत रहेगी। महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे होंगे। आय के साधनों में वृद्धि के संकेत हैं। ऑफिस में बॉस द्वारा दी जिम्मेदारियां बेहतर तरीके से निभाएं।
लव- परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ गेट टुगेदर का आनंद मिलेगा।
स्वास्थ्य- मौसम को हल्के में न लें। खांसी जुकाम की समस्या हो सकती है, समय पर इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समस्या आने पर घबराने के बजाय समाधान पर काम करें। इससे आपकी प्रतिभा निखरेगी और आत्मिक संतोष भी मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- घर या वाहन से जुड़ा बड़ा खर्च सामने आ सकता है। अनावश्यक कामों में समय अधिक निकल जाएगा, जिससे परिवार को समय देना कठिन होगा। किसी नजदीकी मित्र को पैसा उधार देना पड़ सकता है।

व्यवसाय- नौकरी और व्यवसाय दोनों में कुछ परेशानियां रहेंगी, लेकिन संयम से काम लेने पर स्थिति धीरे धीरे बेहतर होगी। फिलहाल व्यवसाय की रफ्तार धीमी रह सकती है। इस समय विस्तार से ज्यादा मौजूदा व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है।
लव- घर और काम दोनों जगह तालमेल बना रहेगा। परिवार में शांति रहेगी। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- अधिक थकान से कमजोरी और सिरदर्द हो सकता है। पर्याप्त आराम लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कुछ प्रतिकूलता रहेगी, लेकिन समाधान भी साथ साथ मिलते जाएंगे। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होकर उपयोगी मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे कार्यक्षमता निखरेगी। किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- प्राथमिकता वाले कामों की सूची स्पष्ट रखें। अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार न लें। दिखावे के कारण अतिरिक्त खर्च या कर्ज लेने से बचें। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति सजग रहें।

व्यवसाय- दूरदराज की पार्टियों से अच्छे अनुबंध मिल सकते हैं। कर्मचारियों और सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आय का रुका हुआ स्रोत फिर से चालू हो सकता है। युवाओं को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के योग हैं।
लव- परिवार के बीच तालमेल बनाए रखने से घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। परिवार संग घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
स्वास्थ्य- मौसम के कारण सिरदर्द और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। संतुलित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- विषम परिस्थिति में धैर्य और संयम से की गई मेहनत आपको उन्नति की ओर ले जाएगी। कुछ खास लोगों से संपर्क बनेंगे और सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या सुलझाने में आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- आसपास के लोगों से व्यवहार में सौम्यता रखें। अनावश्यक खर्च कम करेंगे तो आर्थिक दबाव काफी घटेगा। अधिक सफलता पाने के लिए गलत रास्ता न चुनें। अवांछित लोगों से दूरी बनाए रखें।

व्यवसाय- प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। सजग रहकर आप बड़ी समस्या से बच सकते हैं। पार्टनरशिप वाले काम में लाभ की स्थिति बन रही है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा और ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- पति पत्नी के तालमेल से घर की व्यवस्था संतुलित रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन महिलाओं को विशेष सावधानी रखनी होगी। जोड़ों और घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4