
स्थान : नरेंद्रनगर उत्तराखंड
ब्यूरो रिपोर्ट

लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मचारी खंड कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पारस्परिक स्थानांतरण, छोटे पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को अपने तहसील क्षेत्र में स्थानांतरण, और पदोन्नति से वंचित कर्मचारियों को पदोन्नति देना शामिल है।


कर्मचारियों का कहना है कि यह मांगें लंबे समय से संगठन द्वारा वार्ता के दौरान उठाई जाती रही हैं,

लेकिन अधिकारी वर्ग की हठधर्मिता के कारण इन्हें अब तक नहीं माना गया। इसी कारण संगठन को प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान करना पड़ा है।

धरने के कारण दफ्तर का काम-काज प्रभावित हो रहा है और आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


हड़ताली कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है, तो वे 13 फरवरी को देहरादून में प्रमुख अभियंता के कार्यालय का घेराव करेंगे और
18 फरवरी को प्रदेश स्तर पर सभी कार्मिकों के साथ यमुना कॉलोनी, देहरादून में प्रमुख अभियंता का घेराव करेंगे।

