
स्थान : हरिद्वार उत्तराखंड
ब्यूरो रिपोर्ट

धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

अब पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दा उठा दिया है। मृतक का हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका करीबी दोस्त अरविंद उर्फ शिवम निकला।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के नेतृत्व में गठित पांच जांच टीमों ने दिन-रात एक कर सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाले, हर संदिग्ध को ट्रैक किया और आखिरकार आरोपी तक पहुंच गए।


घटना के बाद आरोपी मथुरा भाग गया था, लेकिन पुलिस ने उसे वहां से धर दबोचा।

पूछताछ में सामने आया कि 6 फरवरी की रात दोनों साथ बैठे थे। शराब के नशे में बातचीत ने अपत्तिजनक टिप्पणी और बहस का रूप लिया।

आरोप है कि गाली-गलौज और थप्पड़बाजी के बाद गुस्से में आए अरविंद ने पास पड़े भारी पत्थर से दोस्त के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वार इतने भयंकर थे कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, फील्ड जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरा घटनाक्रम जोड़ा। अब आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

