
स्थान : हल्द्वानी
रिपोर्टर : पंकज सक्सेना

हल्द्वानी के राजपुर क्षेत्र में स्थित द्रोणा पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों और अभिभावकों की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व आर्मी कैप्टन दीप ने दीप प्रज्वलित करके की।


इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों में नृत्य, संगीत और नाटक शामिल थे। प्रत्येक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और बच्चों की प्रतिभा को सामने लाया।


स्कूल के प्रबंधक ने बताया कि यह स्कूल लगभग 30 वर्ष पुराना है।

शुरुआत में यहां केवल 18 छात्रों से शिक्षा दी जाती थी, लेकिन आज लगभग 800 छात्र यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
प्रबंधक ने कहा कि स्कूल में न केवल शिक्षा पर बल्कि छात्रों की खेल और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
यही कारण है कि वार्षिक उत्सव में बच्चों के प्रस्तुत कार्यक्रम इतने आकर्षक और पेशेवर नजर आए।

वार्षिक उत्सव में माता-पिता और स्थानीय समुदाय के लोग भी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और स्कूल की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रशासन ने आने वाले वर्षों में और नए शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
बच्चों के उज्जवल भविष्य और बहुआयामी विकास के लिए यह उत्सव प्रेरणादायक साबित हुआ।

