
स्थान : ऋषिकेश
ब्यूरो रिपोर्ट

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शहर में परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और नागरिकों को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ एम्स से किया गया।


रैली में पुलिस, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों ने सहयोग किया।

सड़क सुरक्षा को लेकर रैली में शामिल अधिकारियों और नागरिकों ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया।

रैली के दौरान वाहन चलाने वाले लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए गुड समेरिटन योजना के तहत भी लोगों को जागरूक रहने की अपील की गई।


एआरटीओ परवर्तन रश्मि पंत ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 16 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित किया गया।
इस दौरान परिवहन विभाग ने पूरे शहर में कई जागरूकता कार्यक्रम किए, जिनका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।
उन्होंने कहा कि आज की रैली का आयोजन भी इसी उद्देश्य को सफल बनाने के लिए किया गया। नागरिकों और विभागीय अधिकारियों ने सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी पालन करने के लिए प्रेरित किया।
रैली में शामिल सड़क सुरक्षा समिति और उससे जुड़े स्टेकहोल्डर्स ने ट्रैफिक नियमों का पालन कराने और दुर्घटनाओं को रोकने का संकल्प लिया।

अधिकारियों ने जनता से अपील की कि इस दौरान और हमेशा सड़क पर सुरक्षित वाहन संचालन करें
और हेलमेट, सीट बेल्ट जैसी सुरक्षा का पालन करें। इससे न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा बढ़ती है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में भी मदद मिलती है।

