
स्थान : सितारगंज
रिपोर्टर : तनवीर अंसारी

देश में चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सितारगंज में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने परिवहन विभाग के सहयोग से सात हेलमेट से वंचित लोगों को मुफ्त हेलमेट वितरित किए।


सड़क सुरक्षा अभियान 16 जनवरी से 14 फरवरी तक चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक करना है।

अभियान के तहत हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हेलमेट वितरण के बाद, अग्रसेन ट्रस्ट के स्कूली बच्चों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।


कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि हेलमेट वितरण का मकसद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

उन्होंने जनता से अपील की कि बाइक और स्कूटी चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
परिवहन विभाग के इंटर सेक्टर प्रभारी आनंद गुप्ता ने बताया कि पूरे देश में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत लोगों को सड़क पर नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मामलों में बाइक सवार बिना हेलमेट होने के कारण गंभीर चोटों का शिकार होते हैं।

इसलिए हेलमेट से वंचित लोगों को मुफ्त हेलमेट वितरित किया गया।
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान 14 फरवरी तक चलेगा। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि इस दौरान यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित रहें।

