उत्तराखण्ड राज्य सलाहकार संविदा श्रम बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत जनपद भ्रमण पर

उत्तराखण्ड राज्य सलाहकार संविदा श्रम बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत जनपद भ्रमण पर

स्थान – रानीखेत

रिपोर्ट – संजय जोशी

प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड राज्य सलाहकार संविदा श्रम बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत जनपद के भ्रमण पर आ रहे हैं। उनके भ्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष कैलाश पंत 06 फरवरी, 2026 को प्रातः 09:00 बजे रामनगर से प्रस्थान कर अपराह्न 02:00 बजे रानीखेत पहुंचेंगे। रानीखेत पहुंचने के बाद वे स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम रानीखेत में ही करेंगे।

इसके पश्चात 07 फरवरी, 2026 को अध्यक्ष कैलाश पंत ताड़ीखेत विकासखंड के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इस दौरान वे संविदा श्रमिकों से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल होंगे।

दिनांक 08 फरवरी, 2026 को अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र भ्रमण के साथ-साथ संगठन के कार्यक्रमों में सहभागिता की जाएगी। वहीं 09 फरवरी, 2026 को भी वे क्षेत्र भ्रमण एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।

अपने भ्रमण के अंतिम दिन 10 फरवरी, 2026 को अध्यक्ष कैलाश पंत प्रातः 11:00 बजे रानीखेत से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रशासन का कहना है कि अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रमों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।