
स्थान – हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हरिद्वार के दौरे पर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे रायवाला आर्मी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।


रायवाला हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री 10:50 बजे गाड़ी द्वारा सप्तऋषि आश्रम के लिए रवाना होंगे। यहां वह आयोजित संत सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे और संतों से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री के हरिद्वार दौरे के लिए रायवाला हेलीपैड का ही उपयोग किया जाएगा। रायवाला से लेकर सप्तऋषि आश्रम तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही बैरिकेडिंग की गई है।


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून और हरिद्वार दोनों जनपदों की पुलिस ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभाली है। सड़क मार्गों पर भारी चौकसी बरती जा रही है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

संत सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री धामी के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारु रखने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर पुलिस फोर्स पूरी तरह अलर्ट मोड में है। ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है, जबकि कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आमजन से भी अपील की गई है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।

