
स्थान –डोईवाला
ब्यूरो रिपोर्ट
प्रदेश में राजनीतिक जमीन खोती जा रही समाजवादी पार्टी ने 2027 के चुनाव से पहले नया दांव खेला है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तराखंड प्रदेश की कमान महंत शुभम गिरी को सौंपते हुए उन्हें कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।


प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महंत शुभम गिरी डोईवाला पहुंचे, जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फुरकान अहमद कुरैशी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पार्टी और संगठन को मजबूत करने के रणनीतिक उपायों पर विचार-विमर्श किया।

महंत शुभम गिरी ने कहा कि संगठन विस्तार के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की कि वे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करें।

महंत शुभम गिरी ने पार्टी में युवाओं और नए चेहरों को जोड़कर संगठन को नई ऊर्जा देने का संकेत भी दिया।


विशेषज्ञों का मानना है कि महंत शुभम गिरी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी आगामी चुनाव में उत्तराखंड की राजनीतिक तस्वीर बदलने की कोशिश करेगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने महंत शुभम गिरी की नियुक्ति का स्वागत किया और कहा कि अब उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी नए जोश और रणनीति के साथ चुनावी तैयारी करेगी।

