गंगोत्री-यमुनोत्री में गैर हिंदू प्रवेश पर प्रतिबंध का कांग्रेस ने किया विरोध

गंगोत्री-यमुनोत्री में गैर हिंदू प्रवेश पर प्रतिबंध का कांग्रेस ने किया विरोध

स्थान –उत्तरकाशी
ब्यूरो रिपोर्ट

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में गैर हिंदू लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के मंदिर समिति के निर्णय के खिलाफ उत्तरकाशी से विरोध के स्वर उठने लगे हैं।

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने इस फैसले को गलत बताते हुए कहा कि यह कदम आने वाले समय में अरब देशों में नौकरी कर रहे भारतीय युवाओं के लिए खतरे की घंटी हो सकता है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के हजारों युवा विभिन्न अरब देशों में रोजगार कर रहे हैं।

जिला अध्यक्ष का कहना है कि जब यह खबर वहां पहुंचेगी, तो वहां के गैर हिंदू समुदाय भी इसका विरोध कर सकते हैं। इससे भारतीय युवाओं की प्रतिष्ठा और वहां उनके कामकाजी संबंध प्रभावित हो सकते हैं।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि इस तरह का निर्णय गंगा-यमुना की तहजीब और धार्मिक सौहार्द्र पर भी धब्बा डालने का काम करेगा।

जिला अध्यक्ष ने प्रशासन और मंदिर समिति से अपील की कि इस मामले में पुनर्विचार किया जाए और धर्मस्थलों को सभी के लिए खुला रखा जाए।

स्थानीय समाजिक संगठनों ने भी इस फैसले पर चिंता जताई है और इसे धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से संवेदनशील बताया है।

इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं, और नागरिक समाज से लेकर राजनीतिक दलों तक में प्रतिक्रिया जारी है।