आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कहीं पैसा उधार दिया हुआ है या अटका हुआ है, तो आज वापस मिलने की उचित संभावना है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कार्यों में भी सफलता मिल सकती है। आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे, जिससे संपर्क और सहयोग भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- दोपहर बाद कोई अशुभ सूचना मिलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। परंतु हिम्मत हारने की बजाय परिस्थितियों का सामना करने का प्रयास करें। घर के बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन और सानिध्य में कुछ समय व्यतीत करने से मनोबल बढ़ेगा और सोच भी स्थिर रहेगी।

व्यवसाय- कारोबार के प्रति की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। सॉफ्टवेयर से संबंधित व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। परंतु नई पार्टियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतना आवश्यक है। कोई भी कार्य करने से पहले उससे संबंधित पेपर्स जरूर पूरे करें, ताकि बाद में अड़चन न आए।
लव- संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला हो जाने से घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को भी खुशखबरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इलेक्ट्रिकल चीजों का उपयोग करते समय सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन मिले-जुले परिणाम वाला व्यतीत होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति अपना दायित्व समझना परिवार में खुशहाली लाएगा। घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना है, तो आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी मांगलिक कार्य होने जैसी योजनाएं भी बनेंगी, जिससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।
नेगेटिव- पारिवारिक व्यवस्था पर बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। इस वजह से घर की सुख-शांति पर असर पड़ सकता है। युवा वर्ग ध्यान रखें कि जरा सी लापरवाही आपको लक्ष्य से भटका सकती है। घर के बड़े सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।

व्यवसाय- इस समय अगर व्यवसाय संबंधी कोई परेशानी चल रही है, तो किसी अनुभवी के मार्गदर्शन में सुलझ जाएगी। परंतु आज कोई भी नया काम शुरू न करें। स्टाफ से पेपर वर्क में गलती हो सकती है, सावधान रहें। सरकारी नौकरी में कार्यभार अत्यधिक रहेगा, इसलिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी होगा।
लव- परिवारजनों के बीच आपसी सामंजस्य खुशनुमा और सुकून भरा रहेगा। परंतु प्रेम प्रसंगों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें, तभी बात स्थिर रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए उचित आराम लेना भी जरूरी है। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाएं, इससे मन हल्का रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- रुके हुए कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे और आप अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आपने जो लक्ष्य और उम्मीद से जुड़े सपने संजोए थे, आज वे काफी हद तक पूरे होने वाले हैं। स्वयं को साबित करने के लिए बेहतर समय है, इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
नेगेटिव- युवाओं को यह भी हिदायत है कि घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह का पालन जरूर करें। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय न लें, इससे बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्चा आ जाए तो तनाव न लें, क्योंकि इसका कोई न कोई समाधान निकल ही आएगा।

व्यवसाय- व्यावसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। एडवर्टाइजमेंट पर ज्यादा ध्यान दें, इससे व्यवसाय में गति आएगी। मार्केट में पेमेंट से संबंधित लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। ऑफिस में अभी स्थिति यथावत रहेगी, पर काम धीरे-धीरे संभलता जाएगा।
लव- परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और आपसी भरोसा भी मजबूत होगा।
स्वास्थ्य- कार्यभार की अधिकता आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका देगी। थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से फ्रेशनेस महसूस होगी और ऊर्जा लौटेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ समस्याएं रहेंगी, लेकिन धैर्य और संयम रखने से उनका निवारण भी होता जाएगा। युवा वर्ग कोई दुविधा दूर होने से राहत की सांस लेंगे और कोई बड़ा फैसला लेने की हिम्मत भी आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बन सकता है।
नेगेटिव- शीघ्रता या भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से परहेज करें, अन्यथा बाद में यही निर्णय पश्चाताप का कारण बन सकता है। प्रॉपर्टी अथवा बंटवारे जैसी समस्याओं को लेकर कुछ परेशानियां और रुकावटें आ सकती हैं। परंतु आप अपने मनोबल से उन्हें दूर करने में सक्षम रहेंगे, बस धैर्य बनाए रखें।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ नए तरीके खोजने की जरूरत है, इससे विस्तार संबंधी योजनाएं हाथ में आ सकती हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों के लिए फायदेमंद समय है। इस समय पूरी तरह एकाग्रचित होकर कार्य करें। महिलाओं से जुड़े बिजनेस में क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दें। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल बनाकर रखें और घर की व्यवस्था भी उचित बनाए रखें। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान रखने से नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे। महिलाएं किसी भी तरह का इंफेक्शन होने पर लापरवाह न रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ मामलों में आज आपको सफलता मिलने वाली है, बस समय का उचित प्रबंधन करने की जरूरत है। कोई भी समस्या आने पर पारिवारिक सदस्यों से जरूर साझा करें, आपको उचित समाधान मिलेगा। संबंधियों का घर में आना-जाना लगा रहेगा, जिससे माहौल सक्रिय रहेगा।
नेगेटिव- गैरकानूनी कार्यों में न उलझें, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस समय आमदनी से ज्यादा खर्चों की स्थिति बन रही है। कोई भी काम करने से पहले बजट बनाकर रखें। विद्यार्थी वर्ग मस्ती के साथ-साथ पढ़ाई में भी ध्यान दें, तभी परिणाम बेहतर होंगे।

व्यवसाय- व्यावसायिक कार्यों से संबंधित उधार अथवा लोन लेते समय एक बार पुनः विचार करना जरूरी है। कुछ नए एग्रीमेंट मिलेंगे और लाभ भी रहेगा। स्टाफ और कर्मचारियों के बीच सामंजस्य बिठाने में कुछ दिक्कतें आएंगी, जिसका असर आंतरिक व्यवस्था पर पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। लेकिन एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर आपके जीवन में परेशानियां ला सकते हैं, इसलिए दूरी रखें। अपनी समस्या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से साझा करें।
स्वास्थ्य- सेहत के प्रति सचेत रहें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। वर्तमान मौसम में विशेष रूप से खानपान का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान आज मिल जाएगा। अगर किसी संबंधी के साथ वाद-विवाद चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। युवा वर्ग ध्यान रखें कि चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा।
नेगेटिव- अपनी इच्छा पूर्ति के लिए किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें। ध्यान रखें कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में न आएं। ऐसा करने से बाद में पछतावा हो सकता है और संबंधों में कटुता भी बढ़ सकती है।

व्यवसाय- व्यावसायिक कार्यों में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। हालांकि छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी, पर समय रहते उनका हल भी मिलता जाएगा। महिलाएं विशेष रूप से अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगी। सरकारी सेवारत लोगों को कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- थकान हावी रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने व्यक्तित्व और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने हेतु किए गए प्रयासों का प्रभाव दिखेगा। इससे आपको सामाजिक तथा पारिवारिक सराहना भी मिलेगी। मित्रों से सकारात्मक बातचीत होगी और संबंधों में नजदीकियां भी आएंगी, जिससे मन हल्का रहेगा।
नेगेटिव- आलस और सुस्ती जैसी नकारात्मक बातें अपने ऊपर हावी न होने दें। यह समय अत्यधिक मेहनत और प्रयासों का है। युवा वर्ग दोस्तों के साथ ज्यादा चैटिंग और गपशप में समय व्यर्थ न करें तथा अपने कार्यों पर ध्यान दें।

व्यवसाय- व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनेंगी, जो सार्थक रहेंगी। परंतु सभी निर्णय खुद ही लें। जोखिमपूर्ण कार्यों में समय और पैसा नष्ट न करें, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में गैर-जिम्मेदारी नुकसान का कारण बनेगी।
लव- परिजनों तथा मित्रों से भेंट-मुलाकात बहुत ही सुखद रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे और मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव लेने से सिरदर्द और एसिडिटी की परेशानी बढ़ सकती है। मेडिटेशन और योग इसका उचित हल है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद रहेगी, लेकिन दिल के बजाय दिमाग से निर्णय लेना कई योजनाओं को कार्य रूप में परिणित करेगा। तमाम व्यस्तता के बावजूद आप अपने और घर-परिवार के लिए भी समय निकाल लेंगे। अपनी कार्यक्षमता पर पूर्ण विश्वास रखें, इससे काम बनते जाएंगे।
नेगेटिव- रिस्क प्रवृत्ति के लोगों का सानिध्य न करें, वरना आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती है। रुपए-पैसे से संबंधित लेनदेन आज स्थगित रखना उचित है, क्योंकि गलती होने जैसी स्थिति बन सकती है। अपने आवेशपूर्ण व्यवहार पर काबू रखें और सहजता बनाए रखें।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी, साथ ही कुछ प्रतिस्पर्धा का भी सामना करना पड़ेगा। मुश्किल समय में किसी योग्य व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। सरकारी कार्य व्यवस्थित रहेंगे।
लव- वैवाहिक संबंध मधुरतापूर्ण रहेंगे। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, चिंता न करें। परंतु वर्तमान वातावरण से अपना बचाव करना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी विशेष काम को लेकर किए गए प्रयासों के आज परिणाम मिलने वाले हैं। उधार दिया हुआ अथवा फंसा हुआ पैसा भी मिल सकता है। अध्ययनरत युवाओं को प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी। अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर अमल कर सकते हैं।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में मायूस होने की बजाय समाधान ढूंढना ही समस्या का हल है। यह भी ध्यान रखें कि ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। कोई भी खास निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित जानकारी जरूर हासिल करें।

व्यवसाय- कामकाज में कुछ बाधाएं रहेंगी। अपने हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखनी होगी, वरना कानूनी मुश्किलें आ सकती हैं। यह समय प्रतिस्पर्धा वाला है। परंतु कार्यस्थल पर चल रहा कोई विवाद दूर हो सकता है। नौकरीपेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
लव- किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर-परिवार पर न होने दें। आपसी तालमेल रखने से घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें तथा नियमित नींद लेना भी जरूरी है। योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में आपकी कोई समस्या हल हो सकती है। यह समय कड़ी मेहनत और परीक्षा का है, परंतु आप अपनी बेहतरीन कार्यक्षमता से समाधान निकाल लेंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने वाली है।
नेगेटिव- लेनदेन के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। कभी-कभी अकारण गुस्सा आ जाना आपके बनते कार्यों में रुकावट बन सकता है। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है, व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें।

व्यवसाय- व्यावसायिक दृष्टिकोण से कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, पर समय रहते समस्या हल भी हो जाएंगी। ऐसे में किसी बड़े अधिकारी या राजनैतिक व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। नौकरीपेशा लोग अपना काम ईमानदारी से करें और ऑफिस के नियमों का पालन करें।
लव- घर तथा व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपको तनाव मुक्त रखेगा। डिनर अथवा कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्य के साथ-साथ उचित आराम भी लेना जरूरी है, अन्यथा इसका नकारात्मक असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर व्यतीत होगा। मनपसंद कार्य तय समय पर पूरे हो जाएंगे। राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और वर्चस्व और अधिक बढ़ेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में जुड़े रहने से मन शांत रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह के लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही करना उचित नहीं है, अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव रिजल्ट पर पड़ सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखना आपका दायित्व रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में आपका जमकर मेहनत करना आपकी व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूत बना देगा। हालांकि भागदौड़ की अधिकता थकान भी देगी। फाइनेंस और कमीशन संबंधी व्यवसाय फायदे में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को मनमुताबिक प्रोजेक्ट मिलने से राहत मिलेगी।
लव- परिवारजनों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। साथ ही आप अपने लिए भी कुछ समय निकालकर सुकून महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- बदलते वातावरण की वजह से सावधानी रखना अति आवश्यक है। किसी भी तरह का इन्फेक्शन होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई मनमुताबिक बात बनने से या किसी प्रिय वस्तु के अचानक मिल जाने से बहुत अधिक प्रसन्नता रहेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया विश्वास और आत्मबल को और अधिक बढ़ाएगा तथा काम में भी मन लगा रहेगा।
नेगेटिव- खुद के व्यक्तित्व को निखारने के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। वित्त संबंधी मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। इस समय किसी प्रकार की यात्रा करने से भी परहेज रखें, क्योंकि उसमें समय और पैसा नष्ट होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।

व्यवसाय- अपनी व्यावसायिक कार्यप्रणाली का किसी के सामने भी जिक्र न करें, अन्यथा अन्य व्यक्ति स्वार्थ की भावना से धोखा दे सकते हैं। हालांकि स्टाफ और कर्मचारियों का काम समय पर पूरा करने के लिए उचित सहयोग रहेगा।
लव- परिवारजनों तथा जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपके मनोबल को बनाए रखेगा। युवा अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर रहेंगे।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6