आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय की गति आपके पक्ष में है। दोस्तों तथा संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात होगी और सकारात्मक विषयों पर विचार-विमर्श भी होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य से पहले घर के सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
नेगेटिव- तनावमुक्त और शांत रहने के लिए रिश्तेदारों या मित्र के साथ चल रहे विवाद समय रहते सुलझा लें। विद्यार्थी और युवा वर्ग पढ़ाई व करियर को लेकर लापरवाही न करें। आलस और थकान को हावी न होने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों से बेहतरीन जानकारी मिलेगी। पार्टनरशिप में हर काम पारदर्शी रखें, इससे व्यवसाय को गति मिलेगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी।
लव- व्यस्तता के कारण घर-परिवार को समय कम मिल पाएगा। प्रेम प्रसंगों में समय और खर्च का संतुलन रखें, वरना बातें व्यर्थ दिशा में जा सकती हैं।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थ महसूस हो सकता है। मनोबल मजबूत रखने के लिए ध्यान और श्वास अभ्यास अपनाएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आत्म अवलोकन करते रहें। आज स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी। दूसरों के प्रति सहयोग और मदद आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ध्यान लगेगा।
नेगेटिव- कामकाज और परिवार के बीच सामंजस्य बनाए रखना जरूरी रहेगा। नजदीकी मित्रों और संपर्क सूत्रों से संबंध बेहतर करने का प्रयास करें। किसी संबंधी की समस्या सुलझाने में आपको सहायता भी करनी पड सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय विस्तार से जुड़ी कोई योजना हाथ में आएगी। पूरी एकाग्रता से उस पर काम करें, क्योंकि आगे चलकर यह काफी लाभकारी साबित होगी। सहयोगियों की मदद से कार्य बेहतर तरीके से पूरे होंगे।
लव- घर के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती और मनोरंजन में समय बीतेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव का मौका भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- शारीरिक रूप से कुछ कमजोरी महसूस हो सकती है। खान-पान में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिनचर्या में समय के अनुसार बदलाव लाने से व्यवस्था बेहतर होगी। काफी समय से रुका काम किसी शुभचिंतक की मदद से हल हो जाएगा और मन को सुकून मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त की योजनाएं भी आगे बढ़ेंगी।
नेगेटिव- किसी भी कार्य को टालना नुकसान दे सकता है। गुस्से और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। धैर्य और शांति से कई समस्याएं सुलझ जाती हैं। भाइयों के साथ बिगड़े संबंध सुधारने का उचित समय है।
व्यवसाय- प्रभावशाली व्यवसायियों से संपर्क बढ़ाएं, इससे नई जानकारियां मिलेंगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में अपने पेपर्स किसी दूसरे के हाथ में न दें, वरना आपके काम का श्रेय कोई और ले सकता है।
लव- घर-परिवार में खुशहाली और सामंजस्य रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपको ऊर्जावान और ताजगी से भर देगी।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह गोचर अनुकूल है। आपके कार्य बेहतरीन तरीके से पूरे होंगे। रुके पारिवारिक काम भी आज निपटेंगे और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का मौका मिलेगा।
नेगेटिव- भावनाओं में बहकर अपनी कोई महत्वपूर्ण बात किसी से साझा न करें, वरना कोई नजदीकी व्यक्ति भरोसा तोड सकता है। युवा वर्ग जल्दी सफलता के चक्कर में गलत रास्ता न चुनें।
व्यवसाय- नई पार्टियों या नए लोगों के साथ डील करते समय हर पहलू पर सोच-विचार करें। फिलहाल निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल नहीं है। रुकी पेमेंट के लिए तकाजा करने से समस्या सुलझ सकती है।
लव- दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से ध्यान हटाकर घर-परिवार पर फोकस रखें।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और जोड़ों में दर्द की शिकायत बढ़ सकती है। बदपरहेजी न करें और जरूरत हो तो इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- मेहनत और बेहतर जीवन शैली से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरों से अत्यधिक उम्मीद रखना आपकी कार्यक्षमता को कम कर सकता है। विद्यार्थी और युवा वर्ग को योग्यता के अनुसार काम पूरे करने में सहायता मिलेगी।
नेगेटिव- व्यर्थ खर्चों पर नियंत्रण रखें। मौज-मस्ती के साथ भविष्य की योजनाओं पर भी ध्यान दें। अनजाने में बड़ों के सम्मान में कमी करना उन्हें आहत कर सकता है, सावधानी रखें।
व्यवसाय- पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में हर गतिविधि पर नजर रखना जरूरी है। अनावश्यक खर्च बढ़़ने से तनाव हो सकता है। मेहनत के अनुसार तत्काल लाभ कम दिखेगा। ऑफिस में दूसरों के मामलों में बिन मांगे सलाह देने से बचें।
लव- रिश्तों की गरिमा बनाए रखने से घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- रुके कार्यों में मित्रों की मदद से गति आएगी। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास रखें, सफलता के संकेत मजबूत हैं। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में समय देने से सुकून और शांति मिलेगी।
नेगेटिव- खराब उपकरणों की मरम्मत में देरी न करें। बढ़ते खर्च परेशान कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। अपनी इच्छा के विपरीत भी किसी मित्र की मदद करनी पड सकती है।
व्यवसाय- जो बातें रुकावट बन रही हैं, उन्हें नजरअंदाज करके दूसरे जरूरी काम पर फोकस करें। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। पेपरवर्क में गलती की संभावना है, सीनियर का सहयोग लेना उचित रहेगा।
लव- घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- मौसम के कारण एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है। प्रदूषण और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ नया सीखने की ललक रहेगी, जिससे रोजमर्रा की थकान भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। समय का अच्छा हिस्सा धार्मिक और सामाजिक सहयोगात्मक कार्यों में बीतेगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद लेनी पडे, तो हिचकिचाएं नहीं। माता-पिता और वरिष्ठों का मान-सम्मान बनाए रखें। अधिकतर काम घर पर रहकर निपटाएं, क्योंकि बाहर किसी से कहासुनी हो सकती है।
व्यवसाय- कामकाज में मेहनत बढ़ानी होगी। कोई बडा सौदा करते समय नफा-नुकसान का आकलन जरूर करें। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात और उसकी सलाह व्यवसाय में लाभ और तरक्की दे सकती है।
लव- पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ विवाद बन सकता है। समय रहते गलतफहमियां सुलझा लेंगे, तो संबंधों में फिर से मधुरता आ जाएगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक थकान के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है, जिससे आलस और सुस्ती बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आसपास की परिस्थितियों में बदलाव महसूस होगा और इसका घर-परिवार पर सकारात्मक प्रभाव भी पडेगा। नई योजनाएं बनेंगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोग अपनी गतिविधियां तेज करें।
नेगेटिव- किसी वजह से तनाव रहेगा। अभी कोई बडा निर्णय लेने से बचें, क्योंकि एकाग्रता कम रह सकती है। लापरवाही करने से बेहतर है कि जरूरी निर्णय थोड़े समय के लिए टाल दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में फिलहाल कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना उचित नहीं है। पहले पूरी जानकारी लें, फिर आगे बढ़ें। यह समय रुकी पेमेंट कलेक्ट करने और संपर्क सूत्र मजबूत करने का है। नौकरीपेशा लोगों को नई संभावनाएं मिल सकती हैं।
लव- घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़़ेंगी और मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य- साफ-सफाई का ध्यान रखें। मूत्र संबंधी संक्रमण या सूजन जैसी परेशानी की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- मिले-जुले परिणाम वाला दिन है। किसी उद्देश्य को लेकर मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम सकारात्मक मिलेंगे। युवा वर्ग को प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़़ने का मौका मिलेगा, इसलिए लक्ष्य पर केंद्रित रहें।
नेगेटिव- किसी मित्र या संबंधी की गलत सलाह आपको उलझन में डाल सकती है। बिना सोचे-समझे भरोसा न करें और कोई भी कदम उठाने से पहले सफलता की संभावना परख लें। सामाजिक गतिविधियों में योगदान देंगे तो संपर्क दायरा बढ़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है, प्रयास बनाए रखें। मीडिया से जुडे व्यवसाय में नई जानकारियां मिलने से काम आसान होगा। नौकरीपेशा लोगों को पसंद का काम मिलेगा और नए काम की योजना भी बनेगी।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों से मेल-मिलाप प्रसन्नता देगा।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और व्यवहार आपको शारीरिक व मानसिक रूप से ऊर्जावान रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज ऐसा लगेगा जैसे ईश्वरीय आशीर्वाद मिल रहा हो। अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। घर के नवीनीकरण या रखरखाव पर विचार होगा। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर पैसा लगाना लाभकारी साबित हो सकता है।
नेगेटिव- मेहमानों की आवाजाही से कामों में बाधा आ सकती है। माता-पिता या वरिष्ठों का मान-सम्मान बनाए रखें, उनका आशीर्वाद भाग्य को बल देगा। किसी सरकारी नियम का उल्लंघन न करें।
व्यवसाय- कामकाज में निश्चितता रहेगी। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़ी गतिविधियां तेज होंगी। पिछले बदलावों का अच्छा परिणाम मिलेगा। अपने निर्णयों और क्षमता पर भरोसा रखें। ऑफिस में आपका प्रोजेक्ट उच्चाधिकारियों को पसंद आएगा।
लव- पति-पत्नी में सामंजस्य रहेगा। छोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में उलझकर भविष्य को नजरअंदाज न करें।
स्वास्थ्य- विपरीत परिस्थिति में मनोबल गिरने न दें। घर का शांत वातावरण तनाव घटाएगा। ध्यान करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- विपरीत परिस्थिति में मनोबल बनाए रखें, समाधान आसानी से मिलेगा। घर में बदलाव से जुडे विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। बच्चों को आपके मार्गदर्शन में विशेष सफलता मिल सकती है। खासतौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- युवाओं को करियर के कुछ काम समय पर पूरे न होने से तनाव रहेगा। उनका मनोबल बढ़ाएं और सही दिशा में मार्गदर्शन करें। घर की व्यवस्था बनाए रखने में भी योगदान देना होगा।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ दिक्कतें रहेंगी। समाधान के लिए वरिष्ठों और अनुभवी लोगों की सलाह लें। कर्मचारियों या सहयोगियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। नौकरीपेशा उच्चाधिकारियों से संबंध खराब न होने दें।
लव- किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशनुमा यादें ताजा करेगी। घर में आपसी तालमेल और प्रेम बना रहेगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गले में संक्रमण की समस्या हो सकती है। इसे हल्के में न लें और उचित इलाज कराएं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर के रखरखाव या परिवर्तन की योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। युवा वर्ग को करियर से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा।
नेगेटिव- कोई काम बन जाए तो उपलब्धियों का अधिक बखान न करें। ईगो और अति आत्मविश्वास नुकसान दे सकते हैं। काल्पनिक बातों के बजाय यथार्थ पर भरोसा रखें, वरना दूसरों की बातों में आकर नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- कर्मचारियों की लापरवाही से कोई ऑर्डर रद्द हो सकता है। अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श करने पर समाधान मिलेगा। रिसर्च वर्क से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा करने में कुछ अड़चनें बनी रह सकती हैं।
लव- जीवनसाथी का सहयोग और सलाह साथ रहेगी। प्रियजनों को छोटा उपहार देना संबंधों में मधुरता बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य- गरम-सर्द के कारण गले में संक्रमण, खांसी-जुकाम की शिकायत हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन बढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2