
रिपोर्टर – राकेश जोशी
स्थान – चोरगलिया



प्रभागीय वन अधिकारी हल्द्वानी वन प्रभाग कुंदन कुमार के नेतृत्व में एक से 7 अक्टूबर 2021 नंधौर वन्य जीव अभ्यारण में वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमें वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु जनमानस को जागरूक करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया दिनांक 1 अक्टूबर 2021 को नंधौर वन्यजीव अभ्यारण के आसपास के विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया


जिसमें विभिन्न छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। दिनांक 2 अक्टूबर 2021 को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नंधौर वन क्षेत्र तथा शारदा वन क्षेत्र में स्वच्छता कार्यक्रम तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।


दिनांक 3 अक्टूबर 2021 को पक्षी अवलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । दिनांक 4 अक्टूबर 2021 को तितली पार्क भ्रमण तथा तितलियों के बारे में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई। दिनांक 5 अक्टूबर 2021 को नंधौर वन्यजीव अभ्यारण क्षेत्र में स्कूली छात्रों को भ्रमण करवाया गया । दिनांक 6 अक्टूबर 2021 को वन्यजीव पर आधारित फिल्म प्रदर्शनी का आयोजन किया गया तथा दिनांक 7 अक्टूबर 2021 को वन्य जीव सप्ताह 2021 का समापन समारोह तथा पुरस्कार वितरित किया गया। वन्य प्राणी सप्ताह 2021 के दौरान ही ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।


नंधौर वन्यजीव अभ्यारण के मुख्य गेट पर वॉल पेंटिंग कार्य भी करवाया गया है। वन्य जीव सप्ताह 2021 के सफल संचालन हेतु हल्द्वानी वन प्रभाग, विलेज वॉलंटरी वाइल्डलाइफ प्रोटक्शन फोर्स, विश्व प्रकृति निधि, भारतीय वन्यजीव संस्थान, महाशीर महिला स्वयं सहायता समूह तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा सहयोग किया गया।


