लोकतंत्र बचाओ मार्च

रिपोर्टर : विशेष शर्मा
बाजपुर

बाजपुर में कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला गया।

इस दौरान हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर कानून और दबंगई से किसानों को दबाने का आरोप लगाया। बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की हुई मौत के बाद कांग्रेस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आवाज बुलंद कर रही है।

हरीश रावत -पूर्व मुख्यमंत्री

हत्यारों की गिरफ्तारी और कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में बाजपुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला जा रहा है।

गणेश गोंदिया -प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

जहां भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पहले भाजपा सरकार ने कृषि कानून को लागू कर किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास किया था लेकिन जब किसानों की आवाज दब नहीं सकी तो भाजपा ने किसानों को कुचलने का काम किया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ मार्च बाजपुर से शुरू होकर लखीमपुर खीरी पहुंचेगा। साथ ही हरीश रावत ने केंद्रीय राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड औरवेब उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों और आम जनता से उनके अधिकारों को छीनने का काम कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।