संशोधन

नाबालिक की मौत के मामले में पुलिस ने क्या खुलासा दो आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर पंकज

हल्द्वानी

बनभूलपुरा के इंदिरानगर से विगत 29 सितंबर से गुमशुदा 16 वर्षीय किशोरी का शव विगत दिवस बनभूलपुरा क्षेत्र की इंदिरानगर चैक पोस्ट के सामने जंगल से संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ थी। जिसमें आज 7 अक्टूबर को पुलिस बहुद्देश्यीय भवन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी के द्वारा खुलासा किया गया।

आपको बताते चलें कि विगत 30 सितंबर को मोहम्मदी मस्जिद छोटी रोड इंदिरा नगर निवासी रेशमा पत्नी मोहम्मद सलीम ने थाना बनभूलपुरा में एक तहरीर अपनी नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी के संबंध में दी थी, जिसमे उनके द्वारा बताया गया था, कि विगत 29 सितंबर समय करीब 17 बजे उनकी पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा द्वारा गुमशुदा नाबालिग की तलाश शुरू की। जिसमे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के जनपद आदेशानुसार जनपद में नाबालिग बच्चो के तलाश/बरामदगी के प्रचलित आपरेशन स्माइली अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्रीय अधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में गुमशुदा की बरामदगी हेतु 03 तीन टीमें गठित की गई तथा सर्विलांस टीम की मदद भी ली गई

टीमो के द्वारा थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत गोजाजाली, इन्द्रानगर छोटी बड़ी लाइन, समस्त बगीचे, बरेली रोड के आस-पास लगे 100 से 125 सीसीटीवी कैमरे विगत 30 सितंबर से लगातार देखे गए तथा गुमशुदा की तलाश हेतु मुखबिर मामूर व पंपलेट चस्पा कर कार्यवाही अमल में लाई गई, जिसके पश्चात गोला रोखड़ के आस-पास आने जाने वाले लोगों से गुमशुदा का फोटो दिखा कर पूछताछ की गई, तो सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ में दोनों संदिग्ध मोहम्मद दानिश पुत्र मोहम्मद दिलशाद निवासी वार्ड नंबर 31 मोहम्मदी चौक इंदिरा नगर व ज़ीशान पुत्र नसीम अंसारी निवासी एम मीनार के सामने बड़ी रोड इंदिरा नगर गुमशुदा के साथ विगत 29 सितंबर को घूमते हुए देखे गए।

वही पुलिस के द्वारा दोनों संदिग्धों को थाना बनभूलपुरा पर लाकर सख्ती से पूछताछ की गई, तो अभियुक्त दानिश ने बताया कि गुमशुदा से पूर्व से प्रेम प्रसंग रहा है, विगत 29 सितंबर को दानिश ने अपने दोस्त जीशान को बुलाया था, कि तुम गुमशुदा को बताना कि दानिश तुम से हिमालय स्कूल के सामने सड़क पर बनी पुलिया के नीचे बुला रहा है, गुमशुदा दानिश से प्यार करती थी, जो बुलाने पर आ जाएगी जिसे दानिश लेकर आ जाएगा, दानिश ने बोला मैं वही पुलिया के नीचे मिलूंगा। वही जीशान को गुमशुदा छोटी रोड पर मिली, जिसको रजा मस्जिद से होते हुए दानिश से मिलाने के बहाने वह बहला-फुसलाकर सड़क पार पुलिया के नीचे ले गया, वहां पर दानिश पहले से मौजूद था।