उत्तरकाशी में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा, आइस स्केटिंग प्रतियोगिता जल्द

उत्तरकाशी में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा, आइस स्केटिंग प्रतियोगिता जल्द

स्थान : उत्तरकाशी
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने और युवाओं में साहसिक खेलों के प्रति रुचि पैदा करने के प्रयास के तहत उत्तरकाशी में आइस स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है।

इस संबंध में उत्तराखंड आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शिव पैन्यूली ने आज प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

शिव पैन्यूली ने बताया कि हिमाचल और लद्दाख की तर्ज पर उत्तराखंड में भी आइस स्केटिंग के लिए उपयुक्त स्थानों की तलाश की जा रही थी।

इस क्रम में उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय के नजदीक स्थान को इस खेल के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी उत्तरकाशी ने इस योजना पर सहमति दे दी है।

पैन्यूली ने बताया कि जल्द ही इस स्थान पर रैम्प निर्माण के लिए डीपीआर तैयार किया जाएगा। इसके बाद स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि यह प्रतियोगिता अगले साल से शुरू हो जाएगी और इससे उत्तरकाशी में शीतकालीन पर्यटन और खेलों को नई दिशा मिलेगी।

प्रदेश में पर्यटन और खेल दोनों को बढ़ावा देने के इस कदम को स्थानीय लोग उत्साहपूर्वक स्वागत कर रहे हैं।