

स्थान सितारगंज

रिपोर्ट – तनवीर अंसारी


सितारगंज कोतवाली में तैनात रहे एसएसआई विक्रम सिंह धामी के एसआईटी प्रभारी पद पर स्थानांतरण के अवसर पर रविवार सायं कोतवाली परिसर में एक भावनात्मक एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस स्टाफ, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उत्कृष्ट, अनुशासित और जनहितकारी कार्यकाल को याद किया।



समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत किया। उन्होंने कई संवेदनशील मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई कर पुलिसिंग की एक मिसाल पेश की, जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी।



इस अवसर पर सितारगंज कोतवाली में नव तैनात एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद मोनियाल का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वक्ताओं ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में भी कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी तथा जनता को त्वरित न्याय मिलेगा।


कार्यक्रम में कोतवाल सुंदरम शर्मा, एलआईयू इंचार्ज भास्कर बडोला, सरकड़ा चौकी प्रभारी पंकज कुमार, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज प्रकाश भट्ट, एसआई जगत शाही, महिला एसआई बबिता टम्टा सहित कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं पत्रकारों में मोहम्मद आरिफ, अहसान अंसारी, बिट्टू अंसारी, नारायण सिंह रावत, दीपक भारद्वाज, रमेश यादव, हनीफ बाबा और तनवीर अंसारी की उपस्थिति ने समारोह को और भी गरिमामय बना दिया।


समारोह के अंत में सभी ने एसएसआई विक्रम सिंह धामी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।



