


रिपोर्ट- नसीम अहमद
स्थान- अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। देघाट पुलिस और एसओजी अल्मोड़ा की संयुक्त टीम ने भाकुड़ा चौराहे पर रूटीन चेकिंग के दौरान कार संख्या UP15-BC-5054 से दो तस्कर गजेन्द्र शर्मा और सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 25.300 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।





पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना देघाट में मु0अ0स0-19/2025 धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया और कार को सीज कर दिया।

पूछताछ में खुलासा
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे गांजा कालिंका, पौड़ी और सराईखेत बॉर्डर क्षेत्र से खरीदकर मेरठ ले जा रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा किससे खरीदा गया और दोनों तस्करों का आपराधिक इतिहास क्या है।



पुलिस ने कहा कि दोनों तस्कर उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी हैं और उनके खिलाफ आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह गिरफ्तारी जिले में ड्रग तस्करी रोकने के प्रयासों में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।





