सीएससी सेंटरों में अनियमितता पर कार्रवाई की तैयारी

सीएससी सेंटरों में अनियमितता पर कार्रवाई की तैयारी

स्थान – खटीमा, उधम सिंह नगर

रिपोर्ट – अशोक सरकार

तहसीलदार वीरेंद्र सजवान ने कई केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

जिला अधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार वीरेंद्र सजवान ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र और खटीमा नगर पालिका क्षेत्र में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं।

तहसीलदार सजवान ने बताया कि कुछ सीएससी सेंटर बंद मिले, जबकि कुछ केंद्र ऐसे पाए गए जिनकी आईडी जिस पते पर जारी है, वह केंद्र किसी अन्य स्थान पर संचालित हो रहा था। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है।

3 साल के स्थायी प्रमाण पत्र की भी जांच

उत्तराखंड सरकार द्वारा सीएससी सेंटरों को जारी किए गए तीन साल के स्थायी प्रमाणपत्र की भी जांच की जा रही है। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ केंद्रों द्वारा गलत नाम और पता दर्ज किया गया है, जो गंभीर अनियमितता है।

हो सकती है सख्त कार्रवाई

तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी सीएससी केंद्र में गड़बड़ी साबित होती है, तो संबंधित संचालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी सीएससी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि जो आईडी जिस स्थान के लिए जारी की गई है, केंद्र उसी स्थान पर संचालित होना चाहिए।

प्रशासन ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में भी जांच अभियान जारी रहेगा, ताकि केंद्रों की कार्यप्रणाली पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप बनी रहे।