सिडकुल पुलिस ने रोशनपुरी-रावली में अवैध एलपीजी सिलेंडर जब्त, आरोपी गिरफ्तार

सिडकुल पुलिस ने रोशनपुरी-रावली में अवैध एलपीजी सिलेंडर जब्त, आरोपी गिरफ्तार

स्थान – हरिद्वार
रिपोर्ट – धर्मराज

सिडकुल पुलिस ने रोशनपुरी और रावली क्षेत्र में छापेमारी कर 50 से अधिक अवैध एलपीजी सिलेंडर बरामद किए। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में किसी घर में सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा है, जिसके बाद वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

अवैध सिलेंडरों का भंडारण खतरनाक

जाँच में पता चला कि अतीक अहमद के घर में बड़ी मात्रा में सिलेंडर अवैध रूप से रखे गए थे। आरोपी ने किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र पेश नहीं किया। पुलिस ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इस रिहायशी क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में सिलेंडर रखने से स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बन सकता था।

जिलाधिकारी के साथ संयुक्त कार्रवाई

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य को मौके पर बुलाया। दोनों अधिकारियों ने मिलकर अवैध गैस भंडारण की पुष्टि की और पूरे मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

मुकदमा दर्ज, आरोपी की पूछताछ जारी

पुलिस ने अतीक अहमद (गुजरेड़ी, मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी, रोशनपुरी हाल) के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि रिहायशी क्षेत्रों में इस तरह का अवैध भंडारण कानून का उल्लंघन और जनता के जीवन के लिए गंभीर खतरा है।