

स्थान: हल्द्वानी
मानव विकास सेवा संस्थान द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित पाँच दिवसीय 25वां शरदोत्सव मेला सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। मेले के समापन के बाद संस्थान की समीक्षा बैठक कॉलाड्यूटी रोड स्थित कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें पूरे आयोजन की सफलता और आने वाली योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।





बैठक की अध्यक्षता फिल्म निर्माता, निर्देशक और मेले के संस्थापक अध्यक्ष विक्की योगी ने की। उन्होंने मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कलाकारों, अतिथियों, प्रायोजकों, नगर निगम, जिला प्रशासन और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का आभार व्यक्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष सहयोग के लिए उनका धन्यवाद भी किया।

विक्की योगी ने कहा कि शरदोत्सव मेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास है।





बैठक में कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और जनसहभागिता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर सुझाव दिए। सभी ने मिलकर आगामी आयोजनों को और प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से
मुकेश पडलिया, जीएस रावत, कौस्तुभ चंदोला, गायक गिरीश खाती, लोकगायक जगदीश उपाध्याय, पूनम चंद्र, दीपिका मेहता, साक्षी बेलवाल, खुशबू मेहरा, उद्घोषक शंकर कोहली, प्रदीप उपाध्याय, पंकज मिश्रा, महेश सिंह एरी, गिरीश बुग्याल, कृष्ण कुमार पांडे, प्रीति कार्की, अमन अरोरा, कोरियोग्राफर अंकित कुमार, नितिन चौहान, हर्षिता कोहली, आकाश कोहली, गिरीश बरगली और चंद्रशेखर पांडे मौजूद रहे।




