

स्थान- खटीमा उधम सिंह नगर
रिपोर्ट -अशोक सरकार


खटीमा, 6 नवंबर: आगामी 8 नवंबर को खटीमा तहसील प्रांगण में आयोजित होने वाले 25वें राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती समारोह) की तैयारियों को लेकर आज उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने अधिकारियों, राजनीतिक दलों और राज्य आंदोलनकारियों के साथ बैठक की।



बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को गरिमामय और सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, संचालन व्यवस्था और राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान समारोह पर विस्तार से चर्चा की गई।


एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि रजत जयंती समारोह में क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।


उन्होंने शहीद स्मारक क्षेत्र में फैली गंदगी को लेकर भी सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा कि नगर पालिका खटीमा को क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। डोर-टू-डोर सफाई ठेकेदारों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने कार्य में लापरवाही न बरतें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


उप जिलाधिकारी ने कहा कि 8 नवंबर को होने वाला यह कार्यक्रम राज्य के गौरव, एकता और विकास की भावना को समर्पित होगा।




