शिवालिक नगर पालिका ने राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानितउत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

शिवालिक नगर पालिका ने राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानितउत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

स्थान – हरिद्वार
रिपोर्ट – धर्मराज

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर नगर पालिका शिवालिक नगर की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा, पार्षदगण और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह के दौरान अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रम धूमधाम से मनाए जा रहे हैं, और इसी क्रम में नगर पालिका शिवालिक नगर ने भी यह पहल की है।

उन्होंने कहा कि “बलिदान और तपस्या से यह राज्य बना है, और हम उन सभी राज्य आंदोलनकारियों के ऋणी हैं जिन्होंने उत्तराखंड के अस्तित्व के लिए संघर्ष किया।”
राजीव शर्मा ने आगे कहा कि उत्तराखंड राज्य के गठन का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है, जिन्होंने अलग राज्य का सपना साकार किया।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य को संवारने और विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड को एक आदर्श और सशक्त राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।