

स्थान… हल्द्वानी
रिपोर्ट… ऋषि कपूर


हल्द्वानी, 5 नवंबर: हल्द्वानी में आज गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के गुरुद्वारों में संगतों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर गुरु नानक देव जी से आशीर्वाद लिया और उनके बताए प्रेम, सेवा और समानता के संदेश को याद किया।





गुरुद्वारों में गुरबाणी की मधुर धुनों से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया। संगतों ने लंगर का आनंद लिया और एक-दूसरे को “गुरु पर्व” की शुभकामनाएं दीं। गुरुद्वारों में विशेष सजावट की गई थी, जिससे उत्सव की भव्यता और बढ़ गई।





हल्द्वानी में गुरु नानक देव जी का यह प्रकाश पर्व लोगों के बीच एकता, प्रेम और भक्ति का संदेश देने का माध्यम बना। आयोजकों ने कहा कि इस पर्व का उद्देश्य न केवल धार्मिक उत्सव मनाना है, बल्कि समाज में भाईचारा और सेवा भाव को भी बढ़ावा देना है।





