रजत जयंती पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश की 25 सालों की विकास यात्रा का किया प्रदर्शन

रजत जयंती पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश की 25 सालों की विकास यात्रा का किया प्रदर्शन

लोकेशन-हरिद्वार

रिपोर्टर- धरमराज

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश की 25 सालों की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। भाजपा नेताओं के साथ हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राज्य की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उत्तराखंड ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रदेश की पर कैपिटा इनकम कई गुना बढ़ी है, और सड़क, परिवहन, ट्रेन व एयर कनेक्टिविटी के साथ-साथ शिक्षा समेत तमाम क्षेत्रों में राज्य ने महत्वपूर्ण विकास किया है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में सरकार को विशेष रूप से एडवेंचर टूरिज्म जैसे क्षेत्रों पर ध्यान देने की जरूरत है। उनका मानना है कि एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में प्रदेश के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं, और इसे विकसित कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस अवसर पर कहा कि राज्य की विकास यात्रा की यह 25वीं वर्षगांठ न केवल उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि भविष्य के विकास के लिए नई दिशा तय करने का अवसर भी है।